रायपुर प्रेस क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी और प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत

Posted on: 2026-05-19


hamabani image


रायपुर, 19 मई। रायपुर प्रेस क्लब में आज मंगलवार को गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों का आत्मीय स्वागत किया गया।रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा 'भारतीय' और उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान क्लब के विकास और पत्रकारों के हित में मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया गया।

इस स्वागत समारोह में रायपुर प्रेस क्लब के नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य और विभिन्न प्रकोष्ठों के नवनियुक्त संयोजक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक, चंदन साहू, अंशुमान शर्मा, संतोष साहू, संजीव सिन्हा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक प्रवीण सिंह, वीडियो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ के संयोजक रविन्द्र नागलकर, प्रेस/मीडियाकर्मी समन्वय एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के संयोजक सनत तिवारी उपस्थित रहे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि, नई ऊर्जा और अनुभवी साथियों की इस टीम के साथ प्रेस क्लब पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।महासचिव गौरव शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी प्रकोष्ठ अपने-अपने क्षेत्रों में पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों की समस्याओं के निराकरण और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब की गरिमा को अक्षुण्ण रखने और पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।