अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खोला जाएगा और अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा। एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में, ट्रंप ने पश्चिम एशिया संकट के बीच अमेरिका की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि वह वही करेंगे जो सही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत को लेकर ईरान की आलोचना भी की और आरोप लगाया कि तेहरान के साथ हुए समझौतों का लगातार पालन नहीं किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान जब भी कोई समझौता करता है, बाद में ऐसा व्यवहार करता है जैसे बातचीत कभी हुई ही न हो। उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।