इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त अरब अमीरात की गुप्त दौरा किया

Posted on: 2026-05-14


hamabani image

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ जारी युद्ध के दौरान संयुक्त अरब अमीरात का गुप्त दौरा किया और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत की। नेतन्याहू के कार्यालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है और कहा है कि इस मुलाकात से इस्राएल और यूएई के संबंधों में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। हालांकि, इस प्रगति से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 
जबकि, संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राएली प्रधानमंत्री की यात्रा से जुड़ी खबरों का खंडन किया है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये खबरें गलत हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस्राएल के साथ उसके संबंध खुले और केवल आधिकारिक रूप से घोषित अब्राहम समझौते पर आधारित हैं। मंत्रालय ने कहा है कि कोई गुप्त बैठक नहीं हुई है।
 
इन खबरों पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने खाड़ी देशों को इस्राएल के साथ सहयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी देश ईरान के खिलाफ इस्राएल की मदद करेगा, उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे।