नई दिल्ली:रणवीर सिंह और आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर स्पाई फ्रेंचाइजी धुरंधर फैंस को इस हद तक पसंद आ चुकी हैं कि पहले दो पार्ट की सक्सेस के बाद तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. दूसरी फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद माना जा रहा था कि मेकर्स जल्द ही ‘धुरंधर 3' का ऐलान करेंगे. लेकिन अब एक ऐसे दावे ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जिसने फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया है. एक फिल्म क्रिटिक ने दावा किया है कि फिल्म के पीछे इतने बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज हैं कि अब तीसरा पार्ट कभी बन ही नहीं पाएगा. इस पूरे मामले में फीस, प्रोडक्शन और पुराने झगड़ों तक की बातें सामने आ रही हैं.
फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान यानी केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि धुरंधर 3 अब कभी नहीं बनेगी. उन्होंने कहा कि डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह, जियो स्टूडियोज की हेड ज्योति देशपांडे के साथ हुए पुराने बिहेवियर को भूले नहीं हैं. केआरके ने बकायदा चंद पॉइंट्स लिख कर अपने दावे के लिए फैंक्ट्स भी दिए हैं. केआरके के मुताबिक जब पहली धुरंधर बन रही थी तब ज्योति देशपांडे ने फिल्म को लेकर भरोसा नहीं दिखाया था. उनका कहना है कि उन्होंने आदित्य धर और रणवीर सिंह को फूल्स तक कह दिया था और फिल्म पूरी करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर अपनी जेब से पैसे लगाकर फिल्म पूरी की.