Posted on:
रायपुर। पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार चाकूबाजी एवं गंभीर अपराधिक घटनाओं में अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं संपत्ति संबंधी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों एवं चाकूबाजो को तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है। 10.05.2026 को प्रार्थी विशाल सोनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 08.05.2026 को वह अपने घर कुशालपुर से ई स्कूटी में शंकर नगर जा रहा था की शाम करीबन 05ः30 बजे साहू काॅम्पलेक्स गोडवाना भवन के पास पहुंचकर सिगरेट पी रहा था उसी दौरान अज्ञात तीन लडके मोटर सायकल से आये और गंदी गंदी गालीया देने लगे जिसे मना करने पर हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट करने लगे और उसकी स्कूटी पर दो लडके बैठ गये और जहां हम कहे वहां लेकर चलो कहकर सिद्धार्थ चैक लेकर और चाकू दिखाकर भय व्याप्त कर एटीएम से 10,000/रु पैसा निकलवा कर रख लिये और भाग गये की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 403/2026 धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1), 308(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 25, 27 आम्र्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को फरार आरोपियों का पता तलाश कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर फरार आरोपियों के पता तलाश प्रारंभ किया गया।
पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के संबंध में लोगो से लगातार पूछताछ कर आरोपियों के छूपने के संभावित स्थानों में दबिस देकर घेराबंदी कर आद्यतन आरोपी विशाल बृजवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। अपराध में अन्य संलिप्त फरार आरोपियों का पता तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल बृजवानी उर्फ दीनू पिता कन्हैया लाल बृजवानी उम्र 26 साल निवासी नंदी चैक टिकरापारा रायपुर हाल गोकुल नगर नंबर 05 थाना टिकरापारा