प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में “सोमनाथ अमृत पर्व” में शामिल होंगे; वडोदरा में सरदारधाम होस्‍टल का शुभारंभ करेंगे

Posted on: 2026-05-11


hamabani image

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहले ज्‍योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण के अवसर पर आज सोमनाथ अमृत पर्व-2026 में भाग लेंगे। वे भगवान सोमनाथ की पूजा और कुम्‍भाभिषेक करेंगे तथा बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के एक रोड़ शो कार्यक्रम का भी आयोजन है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल और उप-मुख्‍यमंत्री हर्ष सांघवी भी उपस्थित रहेंगे।


प्रधानमंत्री बाद में वडोदरा भी जाएंगे, जहां वे शाम करीब 6 बजे सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। इस छात्रावास में एक हजार लड़कों और एक हजार लड़कियों के लिए छात्रावास की सुविधा के साथ-साथ केंद्रीय भोजन कक्ष, पुस्तकालय और सभागार जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। श्री मोदी सरदारधाम परिसर में स्वागत कक्ष, नागरिक सुविधाएं, भोजन कक्ष और ई-पुस्तकालय सहित विभिन्न सुविधाओं का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे।