एआईटीए सुपर सीरीज अंडर-14 टेनिस चैम्पियनशिप में हारिस बने रनर-अप

Posted on: 2026-05-01


hamabani image

प्रयागराज, 01 मई । संत जोसफ कॉलेज,प्रयागराज के कक्षा 8 के छात्र हारिस खान एआईटीए सुपर सीरीज अंडर-14 टेनिस चैम्पियनशिप में रनर-अप बने हैं। इसका आयोजन राजस्थान के जयपुर में 27 अप्रैल से 01 मई तक आयोजित हुआ।

हारिस के कोच असद इकबाल और सैफ इकबाल ने शुक्रवार को बताया कि हारिस ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने उत्तर प्रदेश के द्वितीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रबिब अली खान को कड़े मुकाबले में 6-3, 4-6, 6-2 से पराजित किया। इसके बाद सेमीफाइनल में हारिस ने दिल्ली के कनिष्क को 6-0, 6-0 से सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हारिस खान को एआईटीए के 47.5 रैंकिंग अंक प्राप्त हुए। ये अंक उनकी राष्ट्रीय रैंकिंग को बेहतर बनाने तथा शीर्ष 20 में स्थान प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

हारिस की इस उपलब्धि पर उनके कोच असद इकबाल और सैफ इकबाल ने उन्हें बधाई दी तथा भविष्य के टूर्नामेंट्स में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।