जगदलपुर, 01 मई । शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर ने वर्ष 2025-26 के जनवरी से जून सत्र की सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरने की तिथि 5' मई तक बढ़ा दी गई है। सौ रूपये विलंब शुल्क के साथ आठ मई तक फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। आवश्यक दस्तावेज के साथ ऑनलाइन प्रिंट नौ मई तक संबंधित संस्थान में जमा लिए जाएंगे। नए व पुराने पाठ्यक्रम के सेमेस्टर मोड के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा के रेगुलर, प्राइवेट, भूतपूर्व, एटीकेटी के उत्तीर्ण, प्रमोटेड एवं डिटेंड स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के वेबसाईट पर देख सकते हैं।