देश में आज से लागू हो गए हैं. सरकार के Promotion and Regulation of Online Gaming Rules, 2026 आज से देशभर में लागू हो चुके हैं. ये गेमिंग इंडस्ट्रीज को व्यवस्थित करने के साथ-साथ गेमर्स को भी एक सेफ डिजिटल स्पेस देंगे. ये नियम लागू होने से ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को सेंट्रलाइज्ड लीगल फ्रेमवर्क मिलेगा. नए नियमों के तहत ऑनलाइन गेमिंग को तीन हिस्सों में बांटा गया है और अब मनी गेम्स पर पूरी तरह रोक लग गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि नए नियम लागू होने से क्या असर पड़ने वाला है.
New Online Gaming Rules से क्या बदलेगा?
नए नियम यूजर सेफ्टी, सेफ गेमिंग और इस इंडस्ट्री की ग्रोथ को ध्यान में रखकर बनाया गया है. अभी तक अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग नियम थे. इन नियमों के तहत अब इस तरह की कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश की गई है. इनके लागू होने से अब पैसे लगाकर खेले जाने वाले गेम्स पूरी तरह बैन हो गए हैं. नियमों के उल्लंघन पर भी कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है. अगर कोई ऑनलाइन पेड गेमिंग के नियमों का बार-बार उल्लंघन करेगा तो उसे 3 साल तक की सजा हो सकती है और एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसी तरह अगर कोई ऑनलाइन पेड गेमिंग का विज्ञापन करता है तो उसके लिए 5 साल तक की सजा और 2 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है.
तीन कैटेगरी में बांटे गए गेम्स
नए नियमों के तहत गेमिंग को तीन कैटेगरी में डिवाइड किया गया है. E-sports में प्रोफेशनल और कंपीटिटिव गेमिंग, स्किल और स्ट्रैटजी पर बेस्ड गेम्स को रखा गया है. Online Social Games में एंटरटेनमेंट और लर्निंग और आमतौर पर सेफ माने जाने वाले गेम्स को रखा गया है. तीसरी कैटेगरी Online Money Games है, जिस पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. एक सेंट्रल अथॉरिटी को गेम की कैटेगरी सेट करने का अधिकार दिया गया है.
गेमर्स पर इसका क्या असर पड़ेगा?
नए नियमों में गेमर्स की सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया गया है. नए नियमों में यूजर की एज वेरिफिकेशन, टाइम लिमिट कंट्रोल, पैरेंटल कंट्रोल और ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम को जरूरी किया गया है. इससे गेमिंग की लत पर लगाम लगाने में कुछ मदद मिलने की उम्मीद है. इन नियमों से लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाने में भी मदद मिलेगी.