विष्णु कैबिनेट ने शहरी गैस नीति को दी मंजूरी

Posted on: 2026-04-29


hamabani image

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इनमें स्वच्छ ऊर्जा, खेल सुविधाओं और प्रशासनिक मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

कैबिनेट ने “छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026” को मंजूरी दी है। इस नीति के लागू होने से शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन के जरिए सस्ती और स्वच्छ प्राकृतिक गैस की आपूर्ति होगी। सरकार का मानना है कि इससे एलपीजी पर निर्भरता कम होगी, पर्यावरण को लाभ मिलेगा और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।



बैठक में राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन को आधुनिक खेल मैदान और क्रिकेट अकादमी के निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन रियायती दर पर देने का फैसला भी लिया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 6,809 व्यक्तियों और संस्थाओं को करीब 11.98 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने को मंजूरी दी गई है। यह राशि जरूरतमंदों को राहत देने और सामाजिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदान की जाएगी।