इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण ipl2026 अपने आधे पड़ाव पर आ चुका है, 32 मैच खेले जा चुके हैं. बुधवार को हुए मुकाबले में ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया. इस जीत के बाद RR ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है, जबकि LSG की प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है. आज का मैच मुंबई इंडियंस ओर चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच है, जानिए सभी टीमों की तालिका में स्थिति.
बीती रात हुए मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 159 रन बनाए थे. पिच बल्लेबाजों के लिए मुश्किल साबित हो रही थी, वहां ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 43 रनों की महत्वूपर्ण पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 119 रनों पर सिमट गई.
पहले नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसने 6 में से 5 मैच जीते हैं और उनका 1 मैच रद्द हुआ है. पंजाब के 11 अंक हैं. राजस्थान रॉयल्स जीत के बाद चौथे से दूसरे नंबर पर आ गई. राजस्थान ने 7 में से 5 मैच जीते हैं और 2 हारे हैं. रियान पराग एंड टीम के 10 अंक और नेट रन रेट +0.790 का है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर है. दोनों के 8-8 अंक हैं लेकिन RCB का नेट रन रेट (+1.171) SRH के नेट रन रेट (+0.820) से बेहतर है.
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने 6-6 मैच खेले हैं, जिसमें से 3-3 जीते हैं और इतने ही हारे हैं. -0.130 की नेट रन रेट के साथ DC पांचवें और GT (-0.821) छठे स्थान पर है.