ईरान में मिसाइलों के बाद अब निकाली गई ड्रोन रैली, भारी संख्या में सेना के समर्थन में उमड़े लोग

Posted on: 2026-04-23


hamabani image

 अमेरिका और इजरायल के साथ दोबारा युद्ध छिड़ने की आशंकाओं के बीच ईरानी लोग अपनी सेना का समर्थन का लगातार उसका जोश बढ़ा रहे हैं। पिछले 2 दिनों से रात भर ईरानी लोग अपनी सेना के समर्थन में रैलियां निकाल रहे हैं। इन रैलियों में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) भी शामिल हो रही है। इसके तहत ईरानियों ने बुधवार की रात तेहरान में ड्रोन रैली निकाली। इस रैली में आईआरजीसी ने ताकतवर शाहेद-136 ड्रोन का प्रदर्शन किया। इससे पहले मंगलवार को रैली में आईआरजीसी अपनी खोर्रमशहर-4 जैसी बैलिस्टिक मिसाइल के साथ शामिल हुआ था।

 इजरायल-अमेरिका के खिलाफ ईरानियों में भारी गुस्सा

ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में अमेरिका-इजरायल संघर्ष के दौरान हर रात बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। इन रात्रि सभाओं में देशभक्ति का जोश दिख रहा है। ईरानी लोग इजरायल और अमेरिका के खिलाफ भारी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। खास बात यह है कि कई नवविवाहित जोड़े भी अपनी शादी की खुशियों के बीच इन सभाओं में शामिल हो रहे हैं और सरकार तथा ईरानी सशस्त्र बलों के प्रति अपना अटूट समर्थन व्यक्त कर रहे हैं।