घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार, 22 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. कारोबार के शुरूआत में सोने-चांदी में रफ्तार थी. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1450 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,53,335 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,51,671 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.सुबह करीब 9:55 बजे, गोल्ड वायदा 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,100 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,53,699 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में इन बहुमूल्य धातुओं को कीमत क्या चल रही हैं?
चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.57 प्रतिशत या 3,850 रुपये की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,48,717 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,49,423 रुपये था.
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,650 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,500 रुपये देने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,749