बीजापुर में घटिया निर्माणाधीन स्कूल भवन की नींव पर चला बुलडाेज

Posted on: 2026-04-21


hamabani image

बीजापुर, 21 अप्रैल । जिले के भैरमगढ़ विकासखंड़ के ग्राम पंचायत चिंगनेर में निर्माणाधीन प्राथमिक शाला भवन में गंभीर लापरवाही और घटिया निर्माण का मामला साेशल मीडिया में वायरल हाेने के बाद इस मामले में प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए घटिया निर्माणाधीन स्कूल भवन की नीव काे जेसीबी चलाकर तोड़ा गया। जल्द ही ठेकेदार और मामले में संलिप्त इंजीनियर पर भी कार्रवाई हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि चिंगनेर में बन रहे स्कूल भवन का वायरल वीडियो में कथित तौर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। इसमें दिखाया गया था कि भवन में इस्तेमाल किया गया मटेरियल इतना कमजोर है कि उसे डंडे से आसानी से उखाड़ा जा सकता है। इस मामले में भैरमगढ़ एसडीएम प्रकाश सार्वे ने जांच का आश्वासन दिय था। जांच के बाद आज बुधवार काे घटिया निर्माणाधीन स्कूल भवन की नीव काे जेसीबी चलाकर तोड़ा गया। गनीमत रही कि निर्माणाधीन स्कूल भवन का कार्य प्रारंभिक स्तर पर था, और घटिया निर्माण उजागर हाे गया।