आदित्य धर निर्देशित औरस्टारर ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. आज तक किसी बॉलीवुड फिल्म ने इतनी धुआंधार परफॉर्मेंस नहीं दी है. इसी के साथ ये पुष्पा 2 के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. वहीं अब पांचवें हफ्ते में भूत बंगला से कड़ी टक्कर के बावजूद ये खूब नोट बटोर रही है. रिलीज के 5वें वीकेंड पर भी इसकी कमाई में उछाल आया था. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 33वें दिन यानी 5वें सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर 2’ ने 33वें दिन कितना किया कलेक्शन?
आमतौर पर, पांचवें हफ्ते तक या तो फिल्में पहुंच नहीं पाती हैं या फिर आते-आते ज्यादातर ब्लॉकबस्टर फिल्मों की रफ्तार धीमी हो जाती है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ एक अलग ही रफ्तार से चल रही है. नई फिल्मों के लिए जगह बनाने के लिए इसके शो की संख्या भी काफी कम हो चुकी है बावजूद इसके इस फिल्म ने पांचवें वीकंड पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया. अब 5वें मंडे को भी इस फिल्म ने नई रिलीज भूत बंगला के आगे करोड़ों में ही कमाई की है.