काेंड़ागांव सायबर सेल द्वारा बरामद 22 गुम हुए मोबाइल उनके मलिकों को लाैटाया

Posted on: 2026-04-20


hamabani image

काेंड़ागांव, 20 अप्रैल । जिले में साइबर सेल तथा थाना, चौकी में गुम हुए मोबाइलों के संबंध में लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे थे, जिस पर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल द्वारा साइबर सेल की टीम को उनके दैनिक कार्यों के साथ गुम हुए मोबाइलों के खोजबीन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। सायबर टीम लगातार गुम मोबाईल की पतासाजी के दाैरान 22 गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने में सफलता मिली है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीबन 3 लाख रुपए आंकी गई है। सायबर सेल द्वारा बरामद मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलें के अलावा सीमावर्ती राज्यों उड़ीसा से बरामद किया गया है। बरामद मोबाइलों में कई महंगे सेट आईफोन, वनप्लस, वीवो, रेडमी, सैमसंग, के महंगे सेट भी है ।

मोबाइल लौटाते हुये उनके मलिकों को मोबाइल संभाल कर रखने की समझाईश दी गई और मोबाइल उपयोग से पूर्व उन्हें एक बार फार्मेट कर उपयोग करने की सलाह दिया गया। कई मोबाइल स्वामी ने बताया कि वे अपने मोबाइल वापसी की उम्मीद खो चुके थे, वे उन्हें दोबारा पाकर कोण्डागांव पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

साइबर सेल के गठन के पश्चात साइबर सेल की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर अब तक रिकार्ड 1800 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया है। अब तक बरामद किये गये गुम मोबाइलों का बाजार मूल्य आंका जाए तो करीब एक करोड रुपए का होगा ।

पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल द्वारा मीडिया के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिन्हें भी अन्य किसी का मोबाइल प्राप्त होता है उसे नजदीकी थाने में जमा करें, दूसरों की मोबाइल का गलत उपयोग ना करें। कभी भी बगैर बिल के मोबाइल ना खरीदें कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव उपस्थित लोगों को सायबर अपराध के तरीके एवं उससे बचाव के उपाय बताये साथ ही सायबर अपराध घटित होने के स्थिति में हेल्प लाईन नम्बर 1930 एवं सायबर पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के साथ अपने निकट पुलिस थाना में सूचना देने की अपील की।