क्या आज भी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलेंगे विराट कोहली? जानें ताजा अपडेट; दिल्ली से है मैच

Posted on: 2026-04-18


hamabani image

बीते बुधवार (15 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए IPL 2026 के 23वें लीग मैच में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलते हुए नजर आए थे. यह आईपीएल इतिहास में पहला मौका था कि जब कोहली इम्पैक्ट प्लेयर बनकर मैदान पर उतरे थे. तो अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या आज दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी कोहली इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नजर आएंगे?

बता दें कि 

क्या आज दिल्ली के खिलाफ भी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरेंगे कोहली?

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेंगलुरु तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कोहली के खेलने को लेकर बड़ा अपडेट दिया. हेजलवुड ने यह तो कंफर्म कर दिया कि कोहली मैच में खेलेंगे, लेकिन प्लेइंग 11 में रहकर खेलेंगे या इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आएंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है. 

हेजलवुड ने कहा, "वह (विरोट कोहली) जाहिर तौर पर खेलेंगे. यह इस बारे में है कि वह मैदान पर कितना योगदान दे सकते हैं. वह एनर्जी लाते हैं और सबसे बेस्ट फील्डर्स में से एक हैं. हम चाहेंगे कि वह पूरी तरह से आएं. जहां तक मैं जानता हूं, वह बैठने वालों में से नहीं हैं. वह हमेशा हिस्सा लेना चाहते हैं और इम्पैक्ट डालना चाहते हैं." के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरने से पहले 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में कोहली फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे. उन्हें एड़ी में कुछ दिक्कत थी. इसके अलावा कोहली ने मैच के बाद बताया था कि वह पूरी तरह से फिट नहीं थे. 

सीजन में कोहली का शानदार प्रदर्शन

सीजन में कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है. उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 5 पारियों में बैटिंग करते हुए 57 की औसत और 158.33 के स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले. सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली दूसरे पायदान पर हैं.