प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद किया

Posted on: 2024-09-28


hamabani image

नई दिल्ली, 28 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महान गायिका लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: "लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। अपने भावपूर्ण गीतों के कारण वे हमेशा लोगों के दिलोदिमाग में जीवित रहेंगी। लता दीदी और मेरे बीच एक विशेष रिश्ता था। मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने दिवंगत गायिका के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए एक लेख भी साझा किया।