520 पदों पर 30 सितम्बर को होगी भर्ती

Posted on: 2024-09-28


hamabani image

धमतरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 30 सितम्बर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के कमरा नंबर 45 में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 520 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

इसमें 18 से 35 वर्ष तक की आयु के दसवीं, बारहवीं, स्नातक और डिप्लोमा इन फायर सेफ्टी शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक हिस्सा ले सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के इच्छुक आवेदक शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।