प्रधानमंत्री मोदी ने सामूहिक संकल्प और एकता की शक्ति का बोध कराने वाला सुभाषितम् एक्स पर किया साझा

Posted on: 2026-08-17


hamabani image

नई दिल्ली, 17 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा की तरह आज प्रातः एक्स पोस्ट में सुभाषितम् साझा कर सामूहिक संकल्प और एकता की शक्ति का बोध कराया। उन्होंने कहा, ''सामूहिक संकल्प और एकता की शक्ति से ही देश आगे बढ़ता है। यही भावना भारत की प्रगति और समृद्धि की मजबूत नींव है।''

यह सुभाषितम् है- ''समानी व आकूतिः समाना हृदयानि वः। समानमस्तु वो मनो यथा वः सुसहासति॥'' सुभाषितम् के रूप में यह श्लोक ऋग्वेद (मंडल 10, सूक्त 191, मंत्र 4) से लिया गया है।

प्रधानमंत्री के एक्स हैंडल पर इस सुभाषितम् का अर्थ लिखा गया है, ''हम सबके संकल्प एक समान होने चाहिए, हमारे मन एकता के भाव से जुड़े होने चाहिए, जिससे हम सभी परस्पर सहयोग तथा समान व्यवहार के साथ समाज की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।''