प्रसिद्ध कलाकार ललिता लाजमी का 90 साल की उम्र में निधन

Posted on: 2023-02-14


hamabani image

मुंबई । दिग्गज कलाकार ललिता लाजमी का सोमवार को निधन हो गया। वह 90 साल की थीं। ललिता लाजमी निर्देशक-अभिनेता गुरु दत्त की बहन थीं। उन्होंने आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर में काम किया था। फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस था। ललिता लाजमी एक सेलिब्रिटी पेंटर थीं। उनके निधन (death) की जानकारी जहांगीर निकोल्सन आर्ट फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर दी। नोट में लिखा गया कि उनका आर्टवर्क उनके काम में दिखता था।

वह खुद से सीखी हुई आर्टिस्ट थीं। फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ललिता लाजमी के निधन की खबर से हमें बेहद दुख हुआ है। लाजमी को शास्त्रीय नृत्य में गहरी रुचि थी और वह खुद से सीखी हुई कलाकार थीं। उनके काम में परफॉर्मेंस का एक एलिमेंट था जिसे उनके आर्टवर्क डांस ऑफ लाइफ एंड डेथ में देखा जा सकता है।