लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री व अन्य ने मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की दी बधाई

Posted on: 2026-07-21


hamabani image

 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य ने मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, "राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशी और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई। उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु मिले। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन जिएं।