बड़े एक्शन की तैयारी में आयुष शर्मा, शेयर किया जबरदस्त वर्कआउट सेशन

Posted on: 2023-02-09


hamabani image

एक्टर आयुष शर्मा अपनी आनेवाली फ़िल्म #AS04 के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। एक्टिंग में आयुष की तैयारी उनकी फिल्मों से पता चल ही रही है साथ ही फिजिक पर उनकी मेहनत कमाल की है। आयुष जल्द ही #AS04 में एक जबरदस्त रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में आयुष ने सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वर्कआउट सेशन शेयर किया है।

जी हां, अपने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाते हुए आयुष ने अपने आगामी एक्शन सीक्वेंस के शूट डिटेल्स की झलकियों के साथ अपने वर्कआउट सेशन का खुलासा भी किया।

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के लिए अपनी पहली फिल्म लवयात्री के बाद उन्होंने हैरान कर देनेवाली फिजिक बनाई, जिससे फैंस खूब प्रभावित हुए। आयुष शर्मा ने खुद को बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक साबित किया। एक बार फिर इस वर्कआउट वीडियो में आयुष वॉशबोर्ड एब्स और टोंड बॉडी को दिख रहे है, जो एक बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट की तैयारी को दिखा रहा है।

हाल ही में, अपने एक्शन स्टंट खुद करने वाले आयुष ने एक दृश्य करते हुए अपनी घायल पीठ की एक तस्वीर साझा की, जो ये बताती है कि किरदार को लेकर आयुष की तैयारी हैरान कर देनेवाली है। चाहे शरीर का दर्द हो या मन का, आयुष ने अपनी आत्मा तक झकझोर दी है और यही एक सच्चे कलाकार की पहचान होती है। इससे पहले भी आयुष के अंतिम: द फाइनल ट्रुथ की शूटिंग के दौरान हाथ में फ्रेक्चर हो चुका है।

कुछ वक्त पहले ही फ़िल्म का टीज़र रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद लोगों में फ़िल्म देखने की उत्सुकता और बढ़ गयी है। आयुष शर्मा के अलावा इस फ़िल्म में नवोदित अभिनेत्री सुश्री मिश्रा और अनुभवी दक्षिण भारतीय स्टार जगपति बाबू भी हैं। श्री सत्य साईं आर्ट्स के बैनर तले केके राधामोहन द्वारा निर्मित अभी तक अनटाइटल्ड एक्शन एंटरटेनर AS04 में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें उनकी को-एक्टर हैं सुश्री मिश्रा। कात्यायन शिवपुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है।