कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर पर हमला... आरोपी गिरफ्तार...

Posted on: 2023-01-31


hamabani image

हम्पी । बॉलीवुड के जाने माने गायक कैलाश खेर पर कर्नाटक में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हमला हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 29 जनवरी को कैलाश खेर एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए कर्नाटक में मौजूद रहे। इस दौरान मौके पर भीड़ में मौजूद एक शख्स ने कैलाश खेर पर बोतल फेंकी। हालांकि सिंगर को कितनी चोट आई है, इस मामले की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंगर कैलाश खेर कर्नाटक में हम्पी उत्सव को मद्देनजर रखते हुए एक संगीत कार्यक्रम के लिए वहां पहुंचे। इस दौरान भीड़ में मौजूद 2 लोग उनसे एक कन्नड़ गाने की डिमांड करने लगे। इसके बाद वो दोनों शख्स बेकाबू हो गए और उन्होंने बोलत को कैलाश खेर के ऊपर फेंकी और उन पर हमला कर दिया। इस घटना को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस हरकत में आई और हमलावर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कर्नाटक में जारी हम्पी फेस्ट
दरअसल बीते 27 जनवरी से लेकर तीन तक कर्नाटक में चलने वाले हम्पी उत्सव के दौरान सिनेमा जगत के कई आर्टिस्ट इस फेस्ट का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में 29 जनवरी को कैलाश खेर को इसी फेस्ट में परफॉर्म किया। इसकी जानकारी खुद कैलाश खेर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए दी थी। लेकिन इस तरह से एक आर्टिस्ट पर हमला होना वाकई सुरक्षा के इंतजामों को कड़ी चुनौती देता है।