गुरु रंधावा के साथ सिंगिंग में डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा

Posted on: 2023-01-30


hamabani image

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अब संगीत की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। रविवार शाम को इंस्टाग्राम पर, कपिल ने सिंगर गुरु रंधावा के साथ कोलाब्रेशन करने की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपने आने वाले नए गाने की जानकारी दी।

पोस्टर में कपिल ने ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर ब्राउन कोट और डार्क सनग्लासेज पहने हैं। गुरु रंधावा ब्लैक स्वेटर, मैचिंग कोट और ग्लव्स में नजर आए। गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा। गाने का टाइटल 'अलोन' है।

कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हम आप सभी के साथ 'अलोन' शेयर करने के लिए उत्साहित हैं। दुनिया को कपिल शर्मा का पहला गाना सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। यह गाना 9 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, मीका सिंह ने कहा, "क्या बात है एक फ्रेम में 2 रॉक स्टार।" फैंस ने भी दोनों की जोड़ी पर जमकर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने लिखा, "सुपर डुपर एक्साइटेड।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "चलो रॉक गुरु बेबी और कपिल...इस गाने की सफलता के बाद आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।"

हाल ही में, गुरु रंधावा ने शहनाज गिल के साथ मून राइज गाने पर काम किया। वहीं कपिल की आने वाली फिल्म ज्विगेटो, 17 मार्च को सिनेमाघरों में अपनी शुरुआत करेगी।