अजय देवगन का भोला अवतार, दूसरा टीजर इस दिन होगा जारी

Posted on: 2023-01-21


hamabani image

मुंबई । अजय देवगन 'दृश्यम2' की अपार सफलता के बाद नई फिल्म 'भोला' को लेकर चर्चाओं में हैं। भोला का पहला टीजर रिलीज हो गया। अब अजय ने अपने ट्वीटर अकाउंट से 'भोला' फिल्म के दूसरे टीजर की घोषणा की है। 

अजय ट्वीट कर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को बताया कि तीन दिनों में भोला का दूसरा टीजर रिलीज होगा। 24 जनवरी को फिल्म का दूसरा टीजर लॉन्च किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि सेकेंड टीजर बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा, जिसमें अजय के एक्शन, एडवेंचर और इमोशन देखने को मिलेगा। फिल्म में अजय के साथ तब्बू की जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी। फिल्म में अजय जहां कैदी के रूप में दिख रहे हैं, तो वहीं तब्बू का पुलिस अवतार भी फैंस को खूब भा रहा है। 

फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ चुकी है। पहले टीजर को फैंस और क्रिटिक्स दोनों का प्यार मिला था। पहले टीजर में अजय का एक अनोखे लुक में जेल के अंदर भागवत गीता पढ़ते नजर आ रहे थे। 

बता दें कि अजय देवगन की भोला साउथ फिल्म की ब्लॉकबस्टर कैथी की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार की कैदी ने साउथ में सफलता के परचम लहराए थे। अब वहां उस फिल्म के सीक्वल की भी तैयारी चल रही है।