स्‍पाइसजेट ने बकाया जीएसटी और कर्मचारियों की सेलरी का किया भुगतान

Posted on: 2024-09-27


hamabani image

नई दिल्ली, 27 सितंबर । कर्ज में डूबी सस्‍ती विमानन सर्विस प्रदाता कंपनी स्‍पाइसजेट ने अपना माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का पूरा बकाया चुका दिया है। साथ ही कंपनी ने कर्मचारियों के जुलाई और अगस्त के बकाया वेतन और जून महीने के लंबित वेतन का भुगतान भी कर दिया है।

कंपनी ने शुक्रवार को जारी जानकारी में बताया है कि उसने अपना जीएसटी का पूरा बकाया चुका दिया है। कंपनी ने कर्मचारियों के 80 करोड़ रुपये का बकाया वेतन भी चुका दिया है। स्पाइजेट के तीन हजार करोड़ रुपये जुटाने से संबंधित प्रारंभिक नियोजन दस्तावेज के मुताबिक कंपनी पर 15 सितंबर तक 145.1 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया था।

उल्‍लेखनीय है कि स्पाइसजेट ने पिछले सप्ताह पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 3,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।