Tecno Pop 9 5G फोन Rs 10 हजार से कम में लॉन्‍च आज

Posted on: 2024-09-24


hamabani image

Tecno Pop 9 5G Price in India, Availability

 

Tecno Pop 9 5G की भारत में कीमत शुरू होती है 9,499 रुपये से। यह 4GB + 64GB मॉडल के प्राइस हैं। 4GB + 128GB मॉडल के दाम 9999 रुपये हैं। इसकी प्री-बुकिंग एमेजॉन

पर की जा सकती है। पहली सेल 7 अक्‍टूबर को होगी।  

एमेजॉन का कहना है कि 499 रुपये में फोन को प्री-बुक किया जा सकता है। वो पैसे एमेजॉन पे बैलेंस के तौर पर वापस कर दिए जाएंगे। फोन को तीन कलर ऑप्‍शंस- ऑरोरा क्लाउड, एज्‍योर स्काई और मिडनाइट शैडो में पेश किया गया है। कंपनी फोन के साथ दो कॉम्पलीमेंट्री फोन

स्किन भी दे रही है। 
 

Tecno Pop 9 5G Specifications, Features

 

Tecno Pop 9 5G में डुअल सिम सपोर्ट है। एक एलसीडी स्‍क्रीन दी गई है, जिसके बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है सिर्फ 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट का पता है। 

इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। 


Tecno Pop 9 5G में 48 मेगापिक्‍सल का Sony IMX582 रियर कैमरा है। एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। डुअल स्‍पीकर्स इसमें लगे हैं, जो डॉल्‍बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। 


Tecno Pop 9 5G में 5,000mAh की बैटरी है। यह 18 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में आईआर ब्‍लास्‍टर दिया गया है, जिससे इसे रिमोट की तरह यूज कर पाएंगे। 189 ग्राम वजन वाले Tecno Pop 9 5G को सेगमेंट का पहला 5जी बताया ज रहा है, जो एनएफसी को सपोर्ट करता है।

 

Tecno POP 8 की कीमत और फीचर्स


Tecno POP 8 की कीमत 6,899 रुपये है। फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। इसमें पंच-होल कैमरा कटआउट मिलता है। साथ ही डायनैमिक पोर्ट, ड्यूल स्पीकर्स के साथ DTS सपोर्ट दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 10W टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ आता है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।