BSNL बना पहली पसंद

Posted on: 2024-09-21

hamabani image

बीएसएनएल से पिछले कुछ साल से लगातार मोबाइल यूजर्स दूरी बना रहे थे, लेकिन जियो एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद BSNL की घर वापसी हुई है। मतलब उसके यूजरबेस में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। इसके पीछे महंगे रिचार्ज प्लान को वजह माना ज रहा है।

वायरलाइन और फिक्स्ड लाइन कनेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा जून के 35.11 मिलयन से बढ़कर 35.56 मिलियन हो गया है। कुल मिलाकर महंगे रिचार्ज का सबसे ज्यादा फायदा BSNL को हुआ, जो सरकारी टेलिकॉम कंपनी पिछले लंबे वक्त से लगातार ग्राहकों को खो रही थी, उसके यूजर्स बेस में जबरदस्त ग्रोथ हुई है।

BSNL 
बना पहली पसंद
रिपोर्ट की मानें, तो महंगे रिचार्ज के बाद बड़ी संख्या में मोबाइल यूजर्स ने जियो से विदा ले ली है और सीधा BSNL की तरफ रुख किया है। Jio Airtel और Vi के महंगे रिचार्ज से काफी संख्या में मोबाइल यूजर्स नाराज थे। नाराज ग्राहकों ने अपना मोबाइल नंबर BSNL में पोर्ट करा लिया है। TRAI की रिपोर्ट की मानें, तो जुलाई में सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अकेली ऐसी टेलिकॉम कंपनी है, जिसके यूजरबेस में इजाफा हुआ है।

BSNL
से जुड़े 29 लाख नए ग्राहक
अगर आंकड़ों की बात करें, तो इस माह बीएसएनएल से करीब 29 लाख से ज्यादा मोबाइल यूजर्स जुड़े हैं। वही इसी दौरान भारती एयरटेल ने करीब 16 लाख यूजर्स ने दूरी बना ली। यह अब तक सबसे बड़ा नंबर है, जब इतनी संख्या में मोबाइल यूजर्स एयरटेल नेटवर्क छोड़ गए हैं। इसी तरह वोडाफोन आइडिया के 14 लाख यूजर्स साथ छोड़ गए, जबकि रिलायंस जियो को 758 हजार मोबाइल यूजर्स का नुकसान उठाना पड़ा है।

मोबाइल यूजर्स की संख्या में गिरावट
बता दें कि जुलाई माह में ओवरऑल मोबाइल यूजर्स की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। देश में जून में कुल मोबाइल यूजर्स 1,205.64 मिलियन थे, जो जुलाई में घटकर 1,205.17 मिलियन रह गए हैं।