फेस्टिवल सीजन के लिए ऑटोमेकर्स अपनी कारों के स्पेशल एडिशन उतार रही हैं। लग्जरी कार मेकर बीएमडब्ल्यू मोटरराड (BMW Motorrad) ने भारत में BMW X7 का सिग्नेचर एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे सिंगल वैरिएंट एक्सड्राइव 40 iM स्पोर्ट में पेश किया है।
BMW ने लग्जरी क्रॉसओवर SUV की कीमत 1.33 करोड़ रुपए (एक्सशोरूम पैन-इंडिया) रखी है, जो स्टैंडर्ड वैरिएंट से 3 लाख रुपए ज्यादा है। इस मॉडल का प्रोडक्शन स्थानीय रूप से कंपनी के चेन्नई प्लांट में किया जाएगा और इसे BMW ऑनलाइन शॉप के जरिए बुक किया जा सकता है।