इनफिनिक्स ने भारतीय ग्राहकों के लिए
अपना मिड बजट स्मार्टफोन Infinix Zero 40 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी तीन
कलर ऑप्शन Violet Garden Rock Black और Moving
Titanium में
लेकर आई है। फोन 108MP + 50MP + 2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आया है। नया
इनफिनिक्स फोन Octa Core MediaTek Dimensity 8200 Ultimate चिपसेट के साथ लाया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इनफिनिक्स ने भारतीय ग्राहकों के लिए
अपना मिड बजट स्मार्टफोन Infinix Zero 40 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी तीन
कलर ऑप्शन Violet Garden, Rock Black और Moving
Titanium में
लेकर आई है। फोन 108MP + 50MP + 2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आया है। आइए
जल्दी से फोन की कीमत और स्पेक्स पर एक नजर डाल लें-
इन्फिनिक्स जीरो 40 5G: स्पेसिफिकेशन
·
डिस्प्ले: इन्फिनिक्स जीरो 40 5G स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच HD+ एमोलेड कर्व्ड
डिस्प्ले दिया गया है। इसके स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1080 x 2436 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1300 नीट्स है।
·
कैमरा : फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए स्मार्टफोन के बैक
पैनल पर राउंड कैमरा मॉड्यूल में डेप्थ सेंसर के साथ 108MP मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
·
बैटरी : इन्फिनिक्स जीरो 40 5G में 45W चार्जिंग सपोर्ट
के साथ 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही कंपनी ने इस
स्मार्टफोन में 20W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग फैसिलिटी भी दी है।
·
OS और प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इन्फिनिक्स जीरो 40 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दी गई है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
·
रैम और स्टोरेज: फंग्सनिंग के लिए के लिए इन्फिनिक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन
में 12GB सिंगल रैम के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन मिल
सकता है। स्मार्टफोन में 256GB और 512GB के दो स्टोरेज दिए गए हैं।