म्यूजिक वीडियो 'प्यासे' के साथ कर रही हैं नरगिस फाखरी

Posted on: 2023-01-10


hamabani image

मुंबई ।  एक्ट्रेस नरगिस फाखरी 2023 की शुरूआत अपने नए म्यूजिक वीडियो प्यासे के साथ कर रही हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर काम करना बेहद शानदार था। एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अपने सोशल मीडिया पर इसे लेकर जानकारी साझा की है,उन्होने लिखा है कि जुड़े रहने के लिए अभी ट्यून करें। बोहेमिया और प्रीत इंदर के साथ इसे शूट करना एक धमाकेदार अनुभव रहा।

म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के अपने अनुभव को साझा करते हुए नरगिस ने कहा है कि अनुभव शानदार, मजेदार और यादगार था। मैं फैंस की ओर से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सराहना पाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं इस म्यूजिक एल्बम प्यासे को सबके साथ शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। प्यासे को बोहेमिया और प्रीतिंदर ने गाया है, संगीत रजत नागपाल ने दिया है और गीत परम ने लिखे हैं।