अनंत अंबानी की शादी में आने के लिए सेलेब्स को मिले थे पैसे? अनन्या पांडे ने बताया सच

Posted on: 2024-09-18


hamabani image

भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी की। इस शाही शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इस बीच, ऐसी अफवाहें हैं कि अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए हाई-प्रोफाइल हस्तियों को भुगतान किया गया था। अब एक अभिनेत्री अनन्या पांडे इस पर चुप्पी तोड़ी है।

एक साक्षात्कार के दौरान अनन्या पांडे अनंत से बारात में जमकर डांस करने को लेकर सवाल किया गया। अनन्या ने जवाब दिया, 'वह मेरा दोस्त है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऐसा क्यों सोचते हैं। बेशक मैं अपने दोस्तों की शादी में दिल खोलकर नाचूंगी। मुझे प्यार का जश्न मनाना पसंद है।

अनन्या पांडे हाल ही में वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आई थीं। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस सीरीज का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर हुआ।