Posted on:
वीवो V40 सीरीज: स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: वीवो V40 के दोनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,800 नीट्स और रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल है।
- मेन कैमरा: वीवो V40 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल सोनी IMX921 मेन कैमरा 50MP वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, वीवो V40 प्रो के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप में सोनी IMX921 मेन कैमरा, 50MP वाइड एंगल और 50MP सोनी IMX816 (ZEISS) टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है।
- सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- बैटरी और चार्जिंग: दोनों स्मार्टफोन्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी गई है।
- प्रोसेसर: कंपनी ने वीवो V40 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया है। वहीं, वीवो V40 प्रो में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच OS 14 दिया गया है।
- अन्य फीचर्स: फोन में स्मार्ट कलर टैम्परेचर एडजस्टमेंट, डिस्टेंस सेंसिटिव लाइटिंग, स्टूडियो क्वालिटी ऑरा लाइट, और ZEISS प्रोफेशनल पोट्रेट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रींट सेंसर और टाइप-C चार्जिंग पॉइंड दिया गया है।