टेक कंपनी लावा ने लो बजट सेगमेंट
नया स्मार्टफोन 'ब्लेज 3 5G' लॉन्च कर दी है। लावा ब्लेज 3 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
मिलेगा। इसके अलावा,
6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले, 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी और 6GB+128GB स्टोरेज भी दी गई है।
कंपनी ने स्मार्टफोन को दो कलर
ऑप्शन- ग्लास ब्लू और ग्लास गोल्ड के साथ लॉन्च किया है। स्मार्टफोन की शुरुआती
कीमत 9,999
रुपए है।
बायर्स इसे 18
सितंबर से
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से बुक कर पाएंगे।
लावा ब्लेज 3 5G : डिजाइन लावा ब्लेज 3 में ग्लास डिजाइन दिया गया है। फोन के बैक
पैनल पर रैक्टेंगुलर कैमरा माड्यूल दिया गया है, जिसमें VIBE रिंग लाइट फ्लैसलाइट के लिए दिया गया है। फ्रंट पैनल की बात
करें तो ग्राहकों को पंच होल नॉच और फ्लैट स्क्रीन मिलेगी।
लावा ब्लेज 3 5G : एक्सपेक्टेड
स्पेसिफिकेशन
·
डिस्प्ले : लावा ब्लेज 3 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकता
है। स्मार्टफोन का स्क्रीन 1080x2400 पिक्सल रिजोल्यूशन
और 1600 नीट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगा।
·
कैमरा : फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए
लावा के नए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्रायमरी कैमरा दिया गया
है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी 8MP का कैमरा मिल रहा है।
·
बैटरी : पावर बैकअप के लिए लावा ब्लेज 3 स्मार्टफोन में 18W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
· OS और प्रोसेसर : लावा के अपकमिंग फोन लावा ब्लेज 3 5G में एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर कंपनी ने दिया है।
· कनेक्टिविटी : कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें बेसिक कनेक्टिविटी के साथ 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट दी गई है।
लावा ब्लेज 3 5G : एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन
· डिस्प्ले : लावा ब्लेज 3 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकता
है। स्मार्टफोन का स्क्रीन 1080x2400 पिक्सल रिजोल्यूशन
और 1600 नीट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगा।
· कैमरा : फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए
लावा के नए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्रायमरी कैमरा दिया गया
है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी 8MP का कैमरा मिल रहा है।
· बैटरी : पावर बैकअप के लिए लावा ब्लेज 3 स्मार्टफोन में 18W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
· OS और प्रोसेसर : लावा के अपकमिंग फोन लावा ब्लेज 3 5G में एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर कंपनी ने दिया है।
· कनेक्टिविटी : कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें बेसिक
कनेक्टिविटी के साथ 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट दी गई है।