पति निक के साथ रोमांटिक हुईं प्रियंका, तस्वीरें वायरल

Posted on: 2024-09-14


hamabani image

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है तो वह पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ समय बिताने का मौका नहीं छोड़ती हैं। इस बीच प्रियंका और निक की वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ फ्रांस में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। प्रियंका की इन तस्वीरों में निक और बेटी मालती मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी पहनी हुई है। एक्ट्रेस क्रूज पर बिकिनी में अपने पति के साथ कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक फोटो में प्रियंका सफेद ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हर फोटो में प्रियंका का खास अंदाज देखा जा सकता है। उन्हें अपनी बेटी मालती के साथ मस्ती करते हुए देखकर नेटिजन्स खुश हैं। कुछ ने प्रियंका के इस हॉट लुक पर कमेंट भी किए हैं। फिलहाल प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है जो उनसे 10 साल छोटे हैं। दोनों ने 2018 में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया। उनका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। अब प्रियंका की अपने परिवार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।