फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की कमाई में इजाफा, दूसरे दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन

Posted on: 2024-03-25


hamabani image

रणदीप हुडा स्टारर फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। इस बायोग्राफिकल फिल्म में रणदीप ने मुख्य भूमिका निभाई है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई शुरू कर दी है।



फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का निर्देशन भी रणदीप हुड्डा ने किया है। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है। अंकिता और रणदीप ने इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया हैं। रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से भी कम 1.15 करोड़ कमाए। दूसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वीकेंड और सोमवार को होली की छुट्टी के चलते फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है।