फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का नया गाना रिलीज, कुणाल खेमू ने दी है आवाज

Posted on: 2024-03-19


hamabani image

रितेश सुदवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ऑडियंस को हंसाने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से दर्शक फिल्म को देखने के लिए बेसब्री हो रहे है। फिल्म ”मडगांव एक्सप्रेस” का एक गाना रिलीज हो गया।



फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का गाना 'हम यहीं...' अंकुर तिवारी ने संगीतबद्ध किया है। कुणाल खेमू ने इस गाने को गाया है। उनके पर्सनल टच ने ट्रैक को बेहद खूबसूरत बनाया है। अब यह गाना रिलीज हो गया है। "बचपन के सपने... लग गए अपने" इस टैगलाइन के साथ, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू की लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।