'भूल भुलैया 3' के सेट से डायरेक्टर ने शेयर की पहली तस्वीर

Posted on: 2024-03-11


hamabani image

 मुंबई । कार्तिक आर्यन और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। लोगों के बीच  'भूल भुलैया 3' देखने का जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। 'भूल भुलैया' के दोनों पार्ट सुपरहिट होने के बाद अब दर्शकों इसके तीसरे भाग का ब्रेसबी से इंतजार है। वहीं एक बार फिर डायरेक्टर अनीस बज्मी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूल भुलैया 3' से दर्शकों को डराने और उनका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। बज्मी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर सेट से पहली तस्वीर शेयर करते हुए शूटिंग लोकेशन की झलक दिखाई है।