महाशिवरात्रि के दिन तमन्ना भाटिया ने फिल्म ''ओडेला 2'' से शेयर किया अपना पहला लुक

Posted on: 2024-03-09


hamabani image

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए बेहतरीन उपहार पेश किया। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ''ओडेला 2'' से बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक शेयर किया। लुक से पता चलता है कि एक्ट्रेस भगवान शिव की अनुयायी का किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम ''शिव शक्ति'' है। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, हर हर महादेव! हैप्पी महाशिवरात्रि!"



जैसे ही उन्होंने यह लुक शेयर किया, फैंस ने एक्ट्रेस के कमेंट सेक्शन में प्यार की बाढ़ ला दी। नेटीज़न्स इस पोस्टर और आगे ्रिफिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इसके साथ ही दर्शकों के बीच यह देखने की उत्सुकता बढ़ गई है कि तमन्ना भाटिया फ़िल्म ''ओडेला 2'' में कैसा प्रदर्शन करने वाली हैं।



निर्देशक अशोक तेजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म डी. मधु ने प्रोड्यूस और संपत नंदी ने क्रिएट की है। ''ओडेला 2'' के अलावा तमन्ना भाटिया जॉन अब्राहम के साथ फ़िल्म ''वेदा'' में भी नजर आएंगी।