नीरज पांडे की फिल्म में दिखेंगी तमन्ना भाटिया

Posted on: 2024-03-07


hamabani image

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के पास इस साल कई दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘ओडेला-2’ की शूटिंग शुरू की। अब खबरें आ रही हैं कि तमन्ना को निर्देशक नीरज पांडे के अगले प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। हालांकि, फिल्म के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि तमन्ना भाटिया स्टारर अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट ओटीटी रिलीज होगा। फिल्म की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।



रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 24 फरवरी से शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि फिल्म की डिटेल्स को लेकर कड़ी गोपनीयता बरती जा रही है। निर्माता इस बेनाम परियोजना को इसी साल रिलीज करने का लक्ष्य बना रहे हैं।