यशराज फिल्म्स ने लॉन्च किया वाईआरएफ कास्टिंग ऐप

Posted on: 2024-03-02


hamabani image

भारत की प्रमुख मनोरंजन कंपनी यशराज फिल्म्स ने अपना वाईआरएफ कास्टिंग ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से दुनियाभर के अभिनय के इच्छुक उम्मीदवार कास्टिंग कॉल के बारे में जानकारी करने के साथ ही अपने ऑडिशन भी सबमिट कर सकते हैं।



वाईआरएफ कास्टिंग ऐप पर उम्मीदवार अपनी प्रोफ़ाइल विवरण पंजीकृत कर सकेंगे। जल्द ही थिएट्रिकल फिल्मों और स्ट्रीमिंग परियोजनाओं से संबंधित सभी आगामी ऑडिशन के बारे में जानकारी भी कर सकेंगे। बाद में यशराज फिल्म्स इसे हरी झंडी देगा। कंपनी का मानना है कि इस ऐप के जरिए फर्जी वाईआरएफ कास्टिंग अकाउंट के कारण होने वाली समस्याओं से काफी हद तक निपटा जा सकेगा।