सुपरस्टार रजनीकांत ने इकोनॉमी क्लास में सफर कर जीता दिल

Posted on: 2024-03-02


hamabani image

 मुंबई। रजनीकांत दुनिया भर में अपनी फिल्मों के अलावा अपने अच्छे और शांत स्वभाव के लिए भी पॉपुलर हैं। सुपरस्टार की हर फिल्म की रिलीज से पहले लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। वहीं हमेशा की तरह इस बार भी अपनी सादगी की वजह से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच लाइमलाइट बटोर रहे हैं। रजनीकांत को इकोनॉमी क्लास में सफर करता देख फ्लाइट में मौजूद लोगों ने सुपरस्टार से बातचीत की और फोटो भी ली। वहीं कुछ यूजर्स ने उनका वीडियो शेयर करते हुए उनकी सिंपलीसिटी की तारीफ की है। रजनीकांत का ये अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।