परिणीति चोपड़ा-दिलजीत दोसांझ की 'चमकीला' 12 अप्रैल को होगी रिलीज

Posted on: 2024-02-28


hamabani image

मुंबई ।  इम्तियाज अली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'चमकीला' को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। उन लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है। दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' की रिलीज डेट सामने आ गई है। इसमें फिल्म से पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी दमदार जोड़ी से धमाका करने के लिए तैयार है। हालांकि, ये मूवी सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। ये मूवी 12 अप्रैल, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।