ग्लैमरस एक्ट्रेस नेहा पेंडसे अब जल्द ही ओटीटी पर आएंगी नजर

Posted on: 2024-02-28


hamabani image

‘मे आई कम इन मैडम’ और ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचान रखने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे जल्द ही ओटीटी स्पेस में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नेहा अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड और टेलीविजन में भी अपनी पहचान बनाई है। अब उनके फैंस यह देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि वह ओटीटी स्पेस में एक एक्ट्रेस के रूप में दर्शकों के सामने क्या नया पेश करेंगी।



हालांकि, प्रोजेक्ट के डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आये हैं लेकिन कहा जा रहा है कि वह सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म में से एक में दिखाई देंगी, जो नेहा के बढ़ते करियर में एक बड़ी छलांग होगी। ‘मे आई कम इन मैडम’ और ‘भाभी जी घर पर हैं’ के लिए मिली शानदार सफलता और प्रतिक्रिया के साथ नेहा पेंडसे के टेलीविजन से ओटीटी स्पेस में बदलाव को देखने के लिए उनके फैंस और फॉलोवर्स के बीच उम्मीदें काफी ज़्यादा हैं।