हमराज के सीक्वल में नजर आयेगी अमीषा पटेल

Posted on: 2024-02-12


hamabani image

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल सुपरहिट फिल्म हमराज के सीक्वल में काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म ‘हमराज’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। फिल्म हमराज में बॉबी देओल, अमीषा पटेल और अक्षय खन्ना अहम रोल में नजर आए थे।

अमीषा पटेल ने बताया कि मेकर्स हमराज के सेकेंड पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी यह नहीं पता कि यह स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है या नहीं।‘मेरे ख्याल से इसके बाकी डिसीजन निर्माता रतन जैन पर छोड़ देने चाहिए। वो इसके बारे में तब बात करेंगे जब उन्हें लगेगा कि सही वक्त है।