अक्षय और टाइगर ने 'बड़े मियां छोटे मियां' का बीटीएस वीडियो किया जारी

Posted on: 2024-02-10


hamabani image

मेकर्स ने रियल एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का फर्स्ट ऑफिशियल बीटीएस वीडियो जारी करके एक धमाके के साथ काउंटडाउन शुरू कर दिया है। ‘मेकिंग ऑफ द रियल एक्शन फिल्म’ टाइटल से जारी वीडियो में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ कुछ स्टंट करते दिख रहे हैं।

एक्टर्स ने भी इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर करने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट का सहारा लिया है। फिल्म का टीज़र पहले से ही सुर्खियां बटोर रहा है और अब फैंस एक सिनेमाई तमाशा की उम्मीद कर सकते हैं, जब वे अक्षय कुमार और बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार को देखेंगे।



‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी है। जफर, जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और हिमांशु किशन मेहरा ने पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स के जरिये से फ़िल्म का निर्माण किया है।