साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की राजनीति में एंट्री

Posted on: 2024-02-03


hamabani image

बना ली अपनी नई पार्टी


मुंबई।  तमिल फिल्मों के बड़े स्टार और अपने फैंस के बीच थलापति विजय के नाम से पहचाने जाने वाले विजय ने राजनीति में अपना कदम जमा दिया है। एक्टर की राजनीति में दमदार एंट्री हो गई है। थलापति विजय ने किसी राजनीतिक पार्टी को नहीं ज्वाइन किया है, बल्कि उन्होंने खुद अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाई है। राजनीति में आने के साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी का भी ऐलान कर दिया है। एक्टर विजय की इस नई पार्टी का नाम तमिल वेट्री कषगम है। पार्टी ने आज ये भी स्पष्ट कर दिया इस साल लोकसभा चुनाव में एक्टर विजय की पार्टी भाग नहीं लेगी। पार्टी का लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करना है।