पूनम पांडे की मौत की खबर पर मुनव्वर फारुकी की प्रतिक्रिया, बोले- जांच होनी चाहिए

Posted on: 2024-02-03


hamabani image

अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। बीते दिन शुक्रवार को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी मौत की जानकारी सामने आई। अभिनेत्री के मैनेजर की तरफ से उनके निधन की खबर दी गई।


इसमें बताया गया कि पूनम को सर्वाइकल कैंसर था। एक तरफ इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ इस खबर पर रहस्य भी बरकरार है। अब हाल ही में बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी ने पूनम पांडे की मौत को लेकर जांच की मांग की है।

बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी ने पूनम पांडे की मौत को लेकर कहा कि वह इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वह बहुत अच्छी इंसान थीं।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए शुक्रवार को तर्क दिया कि उन्हें लगता है कि इसमें कुछ तो गलत है। मुनव्वर ने पूनम की मौत को लेकर जांच की मांग की और उन्हें एक अच्छे इंसान के रूप में भी याद किया।

मुनव्वर फारुकी ने कहा, 'मैंने पूनम के बारे में सुना और मैं इसे स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। वह बहुत अच्छी इंसान थीं, वाकई एक महान इंसान थीं। उनका दिल बहुत साफ था। मैं उनको अच्छे से जानता हूं। ये खबर सुनके मैं बहुत अजीब महसूस कर रहा हूं। सुबह से मैं बहुत अलग व्यवहार कर रहा था, इसपर कुछ प्रक्रिया नहीं कर रहा था, ये सच नहीं है।' उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता, मतलब ये जैसा साउंड कर रहा है, इसलिए इसकी अच्छे से जांच होनी चाहिए।'

कंगना रणौत के शो लॉक अप सीजन वन में मुनव्वर फारुकी और पूनम पांडे ने एक साथ हिस्सा लिया था। पूनम शो नहीं जीती थीं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी। वहीं, मुनव्वर इस शो के विजेता बनकर उभरे थे।

शुक्रवार को मुनव्वर ने पूनम पांडे के निधन की खबर के बाद अपने एक्स हैंडल पर शोक जताया। मुनव्वर ने भी इस खबर के बाद फैंस के साथ अपना लाइव सेशन कैंसिल कर दिया था। पूनम पांडे के मौत की खबर से इंडस्ट्री शोक में हैं। कंगना रणौत समेत कई सेलेब्स पूनम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।