शैतान' टीजर रिलीज... दिखा आर माधवन के काले जादू का खेल

Posted on: 2024-01-26


hamabani image

मुंबई । बॉलीवुड में दमदार भूतिया यानी हॉरर फिल्मों का आकाल पड़ा हुआ है। काफी वक्त से ऐसी कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई, जिसे देखने के बाद दर्शकों की रूह कांप जाए और रोंगटे खड़े हो जाएं, लेकिन अब ये कमी पूरी होने वाली है क्योंकि आर माधवन और अजय देवगन एक धांसू फिल्म 'शैतान' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का टीजर 25 जनवरी को रिलीज हो गया है। फिल्म की पहली झलक पोस्टर के जरिये दिखाने के बाद अब ये टीजर सामने आया है, जो काफी सॉलिड है। शानदार वॉइसओवर के साथ शुरू हो रहा ये टीजर कुछ न बताकर भी काफी कुछ बता रहा है। इस टीजर को अजय देवगन और आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है।